Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चंदनगांव और शहर के मध्य क्षेत्र में आज बिजली सप्लाई बंद रहेगी

चंदनगांव और शहर के मध्य क्षेत्र में आज बिजली सप्लाई बंद रहेगी
छिंदवाड़ा
29-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

म.प्र.पूर्व क्षेत्र  विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड छिंदवाड़ा (शहर संभाग) के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 33/11 के.व्ही., एल.टी. लाईन एवं विद्युत उपकरणों के रख-रखाव कार्य के कारण 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को 11 के.व्ही. एसआरटी-02 फीडर, फीडर कोड-7087 तथा वॉटर सप्लाई फीडर, फीडर कोड- 7083 के अंतर्गत संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातरू 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर 2026 को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. एसआरटी-02 फीडर, फीडर कोड-7087 के अंतर्गत झण्डा चौक, कपूरचंद साहू, हनुमान मंदिर छापाखाना, नया छापाखाना, मोतीलाल बुधवारी, डी.नेमा मेनरोड, सरदार बिल्डिंग, राजपाल चौक, पोला ग्राउंड, दशहरा मैदान, सिटी कोतवाली थाना, बीकानेर, मोहबे मार्केट, इतवारी, फव्वारा चौक, गर्ल्स कॉलेज क्षेत्र से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इसी तरह वॉटर सप्लाई फीडर, फीडर कोड- 7083 के अंतर्गत एस.ए.एफ. कॉलोनी, भरतादेव रोड, ठाकरेढाना, आनंद लॉन, छत्रपति शिवाजी स्कूल, शंकर होम, ओम स्टेट, डब्लू.सी.एल. कॉलोनी, चंदनगांव आदि से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।
Share News On