Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जमुनिया में आज लगेगा जन-समस्या निवारण शिविर

जमुनिया में आज लगेगा जन-समस्या निवारण शिविर
छिंदवाड़ा
29-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रत्येक सप्ताह जिले में जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम जमुनिया में शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिले के सभी अधिकारियों को ग्राम जमुनिया और आस-पास के ग्रामों में अपनी अधीनस्थ संस्थाओं का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा भी क्षेत्र की विभिन्न शासकीय संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद वे शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने की अपील की गई है।
Share News On