पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल यदुवंशी चौरई पहुंचे
राजनीति
29-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल यदुवंशी ने बुधवार को चौरई विधानसभा क्षेत्र का प्रथम दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चौरई, कुंडा, चांद, बिछुआ एवं खमारपानी मंडलों में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। दौरे के दौरान उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भेंट कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. गोपाल यदुवंशी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा को बूथ स्तर तक सक्रिय और सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और जनसेवा के संकल्प से सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि मोर्चा के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों और विचारों को संगठन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे।
डॉ. गोपाल यदुवंशी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को समाज के बीच पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। दौरे के दौरान विभिन्न मंडलों में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने आगामी गतिविधियों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला मंत्री लक्ष्मीकांत नागरे, नीलू निर्मलकर, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा, ऋषि पटेल, श्रीराम चौरसिया, दीपक दुबे, शिवराम चौरसिया, रूपसिंह पटेल, संदीप मौरे, रामसिंह पटेल, रामचंद्र बोबडे, पं. मंगलेश दुबे, अनीस पटेल, बंटी चोरे एवं समीर चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कुंडा मंडल अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, चौरई मंडल से मदन राय एवं वीरेंद्र ठाकुर, चांद मंडल अध्यक्ष नीरज ठाकुर, बिछुआ मंडल अध्यक्ष शैलेश चोपड़े, खमारपानी मंडल अध्यक्ष गोपाल कवरेती, वेद प्रकाश चौरसिया, विजेन्द्र दीक्षित, प्रमोद श्रीवास, रजत वानखेड़े, सचिन कड़वे एवं पंकज वर्मा सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।