Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा चुनाव आयोग की पैरवी क्यों कर रही नरेन्द्र मोदी जवाब दें: कांग्रेस

भाजपा चुनाव आयोग की पैरवी क्यों कर रही नरेन्द्र मोदी जवाब दें: कांग्रेस
राजनीति
29-Oct-26
चुनाव आयोग भाजपा की संस्था नहीं, उसे निष्पक्ष रहने दिया जाए

छिन्दवाड़ा अपडेट

कांग्रेस चुनाव आयोग से जवाब मांग रही, मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ काम करने वाले एक अन्य आयुक्त ने उन पर चुनाव के दौरान एकतरफा निर्णय लेने के लिखित आरोप लगाए हैं जिसकी अनेकों जगहों पर पुष्टि हो चुकी है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार वोट की चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं जिसकी पुष्टि एक चुनाव आयुक्त के द्वारा कर दी गई है। कांग्रेस चुनाव आयोग से सवाल कर रही है और हर बार जवाब भाजपा की ओर से आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जवाब दें कि क्या चुनाव आयोग भाजपा की संस्था है जो भाजपा के नेता बार-बार पैरवी करने उतर आते हैं। उक्त उदगार जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने भाजपा जिला अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए व्यक्त किए।

जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा रामलीला मैदान और आस-पास के व्यापारियों के हानि की बात कर रही है, वहीं के व्यापारी लगातार कह रहे हैं कि भाजपा सरकार की महंगाई ने दीपावली का व्यापार ही नहीं बचने दिया। हाल ही में भाजपा के द्वारा निकाली गई रैली से उनका बड़ी हानि हुई है। भाजपा व्यापारियों की आड़ लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को क्यों बचाना चाहती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि चुनाव आयुक्त से भाजपा की कोई साठगांठ नहीं है तो फिर भाजपा इस तरह ज्ञानेश कुमार गुप्ता को लेकर तिलमिलाई क्यों है ? विपक्ष को विरोध का पूरा अधिकार है और जब बात जनता के मतों के अधिकार से जुड़ा हुआ हो तो किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता। इसीलिये भाजपा जिला अध्यक्ष नेता विपक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जवाब मांगें कि आखिर भाजपा चुनाव आयोग की पैरवी क्यों कर रही है। मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को सार्वजनिक मंच पर आकर जवाब देने क्यों नहीं दिया जा रहा ? क्या भाजपा डरी हुई है कि कहीं ज्ञानेश कुमार गुप्ता के मुंह से सच्चाई निकल गई तो वोट की चोरी की पूरी परतें खुल जाएगी और भाजपा की सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी।

व्यापारी और आम जनता को महंगाई के मुंह में धकेलने वाली भाजपा को कांग्रेस की रैली के सामने चिंता सताई है इसके पहले इन्हें कोई चिंता नहीं थी, जबकि सच्चाई यह है कि देशभर के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन रैली में शामिल होंगे तो स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय बढ़ेगा, लेकिन भाजपा इसमें भी झूठा भ्रम फैला रही है जो कि उचित नहीं है। मेरी भाजपा जिला अध्यक्ष को व्यक्तिगत सलाह है कि वे राहुल गांधी जी से जवाब मांगने से पहले नरेन्द्र मोदी जी से जवाब मांगें कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता की पैरवी क्यों कर रहे हैं।
Share News On