Home News Helpline Classified Jobs About Contact

’मध्यस्थता’ विवादों के वैकल्पिक समाधान का प्रभावी तरीका: न्यायाधीश

’मध्यस्थता’ विवादों के वैकल्पिक समाधान का प्रभावी तरीका: न्यायाधीश
छिंदवाड़ा
10-Sep-26
सामुदायिक मध्यस्थता का 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

छिंदवाड़ा

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार ने कहा कि लोगों के विवादों का समाधान करना बडा पवित्र कार्य है और ’मध्यस्थता’ विवादों के वैकल्पिक समाधान का प्रभावी तरीका है। न्यायालय के बाहर विवादों के निपटारे के विभिन्न तरीकों में से एक मध्यस्थता द्वारा पारिवारिक व सामाजिक विवादों के निराकरण समाज के ही व्यक्तियों द्वारा कराये जाने हेतु विभिन्न समाजों के 30 व्यक्तियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए 08 सितम्बर से 10 सितम्बर तक 03 दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय करन होटल में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुुभांरभ मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार द्वारा करने के बाद  सीनियर टेªनर  शाहिद  मोहम्मद एवं अन्य टेªनर कु0 भावना साधौ द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

आज अंतिम दिवस समापन अवसर पर सुशांत हुद्दार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सभी प्रशिक्षण प्राप्त सभी 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित मध्यस्थ होने की बधाई दी। लोगों के विवादों का समाधान करना बडा पवित्र काम है। यदि एक मध्यस्थ वर्ष में 15 लोगों के विवादों में भी मध्यस्थता करता है तो न्यायालय आने वाले मामलों में एक वर्ष में लगभग 400 मामलो की कमी आयेगी। सभी जानते हैं न्यायापालिका मुकदमों के बोझ से जूझ रही है और इस प्रशिक्षण से हम सभी को निश्चित रूप से लाभ होगा।  

इस अवसर पर प्रतिभागियों के द्वारा अपने अनुभव भी साझा किये गये जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन का विशेष अवसर है जहां पारिवारिक विवादों की जडों और उनके समाधान की बारिकीयां बताई गईं। प्रशिक्षण द्वारा उन्हें यह समझ आया कि मध्यस्थता करने वाला व्यक्ति न केवल निष्पक्ष और ईमानदार होना चाहिए अपितु उसके पहनावे में सादगी तथा वाणी में मधुरता होनी चाहिए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार द्वारा प्रशिक्षकों को  स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश सुधीर मिश्रा अन्य न्यायाधीशगण, प्रतिभागीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार जिला प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह द्वारा व्यक्त किया गया तथा संचालन सोमनाथ राय, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया। 
Share News On