Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जन जारूकता के लिए नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन रवाना

जन जारूकता के लिए नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन रवाना
छिंदवाड़ा
10-Sep-26
छिंदवाड़ा

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष सुशांत हुद्दार द्वारा विद्युत विभाग तथा जिला प्राधिकरण के प्रचार वाहनों को जिला न्यायालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त वाहन के माध्यम से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों तथा बाजारों में लोक अदालत में समझौता होने वाले प्रकरणों के बारे में तथा पक्षकारों को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार द्वारा प्राधिकरण के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राजीनामा हेतु इच्छुक कोई भी पक्षकार या व्यक्ति जो कार्यालय या न्यायालय में सम्पर्क करता है उसे पैरालीगल वालेंटियर्स के माध्यम से विशेष सहयोग प्रदान कराया जाये।  ध्यान रहे 12 सितंबर शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। 

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश सुधीर मिश्रा, जिला न्यायाधीशगण प्रेमपालसिंह ठाकुर, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, अभिषेक नागराज, विपेन्द्र सिंह यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, राकेश सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा व अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नंदकिशोर साहू, पुस्तकालय सचिव सूर्यकांत वर्मा एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित रहे। 
Share News On