Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

केन्द्रीय बजट अन्नदाता के सपनों को साकार करेगा - संजय पटेल

केन्द्रीय बजट अन्नदाता के सपनों को साकार करेगा - संजय पटेल
छिंदवाड़ा
14-Feb-26
भाजपा का किसान संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न

छिंदवाड़ा 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने आज किसान संवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत रोहनाखुर्द के खापामिट्ठे में कहा कि भारत सरकार का यह बजट कृषि के साथ अर्थव्यवस्था के रीढ़ को मजबूत करने वाला बजट है । इसमें किसानों के लिए किसान की आय में वृद्धि करने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए यह बजट अत्यंत सकारात्मक है । भारत-विस्तार नामक बहुभाषायी एआई टूल के माध्यम से कृषि प्रणाली को तकनीक से जोड़ा जाएगा । उच्च मूल वाली खेती को बढ़ावा देते हुए नारियल, चंदन, कोको और काजू जैसी फसलों के लिए विशेष सहायता का प्रावधान किया गया है । इसके अतिरिक्त सहकारी संस्थाओं को पशु चारे और बिनौले की आपूर्ति पर कर कटौती का लाभ देकर कृषि क्षेत्र को मजबूती दी गई है ।

बजट 2026-27 में 500 जलाशय और अमृत सरोवरों को एकीकृत कर मछली पालन क्षेत्र को सशक्त बनाने का निर्णय ऐतिहासिक है । 

 एग्रीकल्चर इंस्फ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईई) के तहत ट्रेक्टर लेने खेती की मशीनरी को क्रय करने तथा खेती पर आधारित उद्योग लगाने, वेयरहाउसिंग का निर्माण आदि के लिए ऋण राशि 1 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ की गई है तथा इसमें 3 प्रतिशत ब्याज की राशि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार देगी ।

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र शाह ने कहा कि यह बजट सुदूर ग्रामीण अंचल में रहने वाले किसानों के लिए वरदान साबित होगा तथा किसान अपनी जरूरतों को शीघ्रता से पूरा कर सकेंगे तथा सिंचाई बिजली बिल तथा उर्वरक में सरकार जो सब्सिडी दे रही उससे किसानों की माली हालत में सुधार हुआ है । कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपसिंह पटेल ने किया । इस अवसर पर रामसिंग पटेल, राजकुमार उसरेठे सहित बड़ी संख्या  में कार्यकर्ता एवं किसानबंधु उपस्थित रहे ।

Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।