Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सलैया स्थित HFDL कंपनी में बिहार के मजदूर की मौत, हत्या या आत्महत्या!

सलैया स्थित HFDL कंपनी में बिहार के मजदूर की मौत, हत्या या आत्महत्या!
क्राइम
14-Feb-26
छिंदवाड़ा 

चाँद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया में स्थित HFDL कंपनी की फैक्ट्री में कार्यरत बिहार निवासी एक मजदूर की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच में जुट गई है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिछले लगभग एक महीने से फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। उसके पिता रोशन ताती, जो उसी फैक्ट्री में काम करते हैं, HFDLकंपनी के कर्मचारियों के साथ चाँद थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह खाना खाने के लिए अपने कमरे में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर जब साथियों ने कमरे में जाकर देखा तो वह गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।

सूचना मिलते ही चाँद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व में भी इस प्रकार की 4 से 5 ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इन घटनाओं के पीछे क्या कारण हो सकते हैं—यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।