इंदौर में MBA छात्रा की हत्या कर निर्वस्त्र शव पलंग पर छोड़ा
मध्यप्रदेश
13-Feb-26
इंदौर
एमबीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रही छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन पूर्व दोस्त के साथ लापता हुई छात्रा की स्वजन ने गुमशुदगी लिखवाई थी। शुक्रवार को उसका शव दोस्त के रूम पर ही निर्वस्त्र अवस्था में मिला। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोपित छात्र उसका सहपाठी है। वारदात के पूर्व उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो कॉलेज के ग्रुप में बहुप्रसारित भी किया। कॉलेज प्रबंधन ने पिता को बुलाया। घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित अंकल गली की है।
रूम से बदबू आने पर रहवासियों को शक हुआ। उन्होंने मकान मालिक प्रशांत झांसीवाला (वकील) को खबर की थी। डीसीपी के मुताबिक छात्रा की घोंटकर हत्या की गई है। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। फोरेंसिक अफसरों ने बताया हत्या दूसरी जगह की है। शव को घसीट कर पलंग पर रखा गया था। जांघ पर हथियार और चहरे पर चोट के निशान भी मिलें है।