Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा कार्यकर्ता विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं: आदित्य शुक्ला

भाजपा कार्यकर्ता विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं: आदित्य शुक्ला
छिंदवाड़ा
13-Feb-26
जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में भाजपा छिंदवाड़ा की संगठनात्मक बैठक संपन्न

छिंदवाड़ा

 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए योजनाबद्ध तैयारी पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “हम राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करते हैं। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं। चुनावों में जीत का दारोमदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर निर्भर करता है। श्री शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा अपने समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही आने वाले हर चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में मंडल अध्यक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी जो जीत का मार्ग सुनिश्चित करेगी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा, “भाजपा का संगठन केवल एक राजनीतिक पार्टी का ढांचा नहीं, बल्कि एक परिवार है। बैतूल के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एक मंजे हुए संगठनकर्ता हैं। उनके कुशल नेतृत्व में छिंदवाड़ा जिला भाजपा निरंतर प्रगति करेगी।” अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने संगठनात्मक संरचना और चुनाव प्रबंधन पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने जनप्रतिनिधियों की बैठक में केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिलाने एवं जनता से सतत संपर्क बनाए रखने की बात कही।

बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री कमलेश ऊईके ने किया तथा आभार जिला महामंत्री श्री विजय पांडे ने व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से .महापौर विक्रम अहाके, संभाग प्रशिक्षण प्रभारी विजय झांझरी, भारत घई, पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी, योगेन्द्र राणा, योगेश साहू, अखिलेश शुक्ला, बंटी पटेल, भाजपा नेता लखन वर्मा, श्रीमती ज्योति डेहरिया, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, दीपक नेमा, श्रीमती गरिमा दामोदर, श्रीमती नीलू निर्मलकर, श्रीमती स्मृति यादव, सुश्री रंजना कोटार्य, गोलू लक्ष्मीकांत नागरे, दिन्शु यादव, अनिल गुप्ता, विजेन्द्र चौहान सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधिगण  एवं  अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share News On