Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

खजरी चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई

खजरी चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई
छिंदवाड़ा
13-Feb-26
छिन्दवाडा 

नगर निगम आयुक्त सी.पी.राय के निर्देशानुसार खजरी चौक स्थित एस.पी. बंगले के आसपास यातायात विभाग एवं नगर निगम की अतिक्रमण टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा मौके से दो हाथ ठेले और दो लोहे के स्टैंड जब्त कर फटका मशीन में पहुंचाया गया। संबंधित व्यक्तियों को एस.पी. बगले के पास भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
Share News On