Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सीवरेज व्यवस्था को प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए महापौर ने ली बैठक

सीवरेज व्यवस्था को प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए महापौर ने ली बैठक
छिंदवाड़ा
13-Feb-26
छिन्दवाड़ा

शहर में सीवरेज परियोजना की शिकायत निवारण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गत दिवस नगर निगम छिंदवाड़ा महापौर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम महापौर विक्रम अहके ने शहर की सीवरेज व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया।

नगर निगम महापौर श्री अहके ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नए सीवरेज कनेक्शन नगर पालिक निगम आयुक्त की अनुमति से ही किए जाएँ। उन्होंने पूर्व में किए गए सीवरेज कार्यों में आ रही तकनीकी एवं संचालन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम छिंदवाड़ा की एमआईसी सदस्य श्रीमती अरुणा कुशवाहा, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री, सामुदायिक विकास अधिकारी, पीआईयू इंजीनियर तथा संविदाकार प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में नागरिकों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई तथा प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और स्वच्छ शहरी वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में इस पहल को एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।
Share News On