Home News Helpline Classified Jobs About Contact

परिवहन विभाग ने 10 वाहनों पर की 81000 रूपये की चालानी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने 10 वाहनों पर की  81000 रूपये की चालानी कार्रवाई
छिंदवाड़ा
21-Jul-26
सांवरी-उमरेठ क्षेत्र में चल रहे वाहनों की सघन जांच

छिन्दवाडा

मंगलवार को परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा सांवरी-उमरेठ क्षेत्र में संचालित वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान छोटे-बड़े करीब 30 वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य बिंदुओं की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 10 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 81,000 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। परिवहन विभाग ने सभी वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा कमियां पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Share News On