खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध, खोआ और पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे
छिंदवाड़ा
21-Jul-26
छिन्दवाडा

आमजन को सुरक्षित एवं बिना मिलावट के खाद्य पदार्थ, दूध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में लगातार निरीक्षण, निगरानी एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा दल ने गोकुल डेयरी, खापाभाट छिंदवाड़ा का निरीक्षण कर दूध के दो नमूने एवं खोआ का एक नमूना संग्रहित किया। वहीं शिवोम एग्रो इंडस्ट्री, खजरी छिंदवाड़ा से पनीर का एक नमूना तथा अमरवाड़ा दूध संकलन केंद्र से दूध के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। संग्रहित सभी नमूनों को परीक्षण के लिये राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह भोपाल भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूपराम सनोडिया एवं पंकज घाघरे शामिल थे।