Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कामाख्या तीर्थ स्थल के लिये 11 जुलाई को जाएगी ट्रेन

कामाख्या तीर्थ स्थल के लिये 11 जुलाई को जाएगी ट्रेन
छिंदवाड़ा
02-Jul-26
196 तीर्थ यात्रियों का चयन

छिन्दवाडा 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 11 जुलाई को कामाख्या तीर्थ स्थल के लिये विशेष ट्रेन छिन्दवाड़ा रेल्वे स्टेशन, जिला छिन्दवाड़ा से प्रस्थान करेगी। डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मेहरा ने बताया कि कामाख्या तीर्थ स्थल के लिये विशेष ट्रेन छिन्दवाड़ा रेल्वे स्टेशन जिला छिन्दवाड़ा से 11 जुलाई 2026 को प्रस्थान करेंगी (ट्रेन की समय-सारणी की विस्तृत जानकारी पृथक से प्रेषित की जायेगी)। आवेदनों का रेण्डेमाईजेशन किये जाने के बाद 196 चयनित तीर्थ यात्री एवं प्रतिक्षा तीर्थ यात्रियों को सम्मिलित किया जाकर सूची तैयार की गई है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने इस संबंध में आयुक्त नगरपालिक निगम, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
Share News On