Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

त्रिदिवसीय निःशुल्क योग चिकित्सा विज्ञान एवं ध्यान शिविर का हुआ समापन

त्रिदिवसीय निःशुल्क योग चिकित्सा विज्ञान एवं ध्यान शिविर का हुआ समापन
छिंदवाड़ा
16-Jul-25
समापन अवसर पर महापौर विक्रम अहके और श्रीमती शालिनी विवेक बंटी साहू रही प्रमुख रूप से उपस्थित

छिंदवाड़ा

पंतजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में एवं युवा भारत छिंदवाड़ा के द्वारा पूजा लॉज में 14 जुलाई से 16 जुलाई तक प्रातः 5ः30 बजे से प्रातः 7ः30 बजे तक प्रतिदिन आयोजित त्रिदिवसीय निःशुल्क योग चिकित्सा विज्ञान एवं ध्यान शिविर का समापन बुधवार की सुबह हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर विक्रम अहके और  विशेष अतिथि के तौर पर श्रीमती शालिनी बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थी। उन्होंने शिविर में शामिल सभी लोगों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया।


इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके ने कहा कि निश्चित तौर पर योग से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे है। योग से कई असाध्य रोगियों को लाभ हो रहा है। पूरी दुनिया में योग ऋषि परमपूज्य स्वामी रामदेव महाराज के कारण योग की क्रांति आई है। उन्होंने छिंदवाड़ा पधारने पर पूज्य स्वामी आदित्य देव का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम की विशेष अतिथि श्रीमती शालिनी बंटी विवेक साहू ने कहा कि जिस तरह से पूरी दुनिया में लोगों को योग करने पर लाभ मिल रहा है। उसी तरह निश्चित ही छिंदवाड़ा वासियों के लिए लगाए गये इस त्रिदिवसीय निःशुल्क योग चिकित्सा विज्ञान एवं ध्यान शिविर का लाभ मिला है।

भारत स्वाभिमान के ट्रस्ट के संयोजक जगेन्द्र अल्डक ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, ह्दय रोग, मोटापा, गैस, कब्ज, कमर दर्द, सरवाईकल, स्पॉडिलाइटिस एलर्जी, दमा, अस्थमा, माईग्रेन, जोड़ों का दर्द आदि रोगों के निवारण से संबंधित योग अभ्यास कराया गया। युवा भारत के प्रभारी नरेन्द्र माहोरे ने शहरवासियों से उक्त शिविर का लाभ लेने पर उनका आभार व्यक्त किया। पंतजली योग समिति में सत्येंद्र सूर्यवंशी एवं चंद्रकला चीनू पवार को दायित्व प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, सकल जैन समाज अध्यक्ष राजेन्द्र पाटोदी, उपाध्यक्ष अभय जैन, महामंत्री पंकज पाटनी, वरिष्ठ योग शिक्षका संगीता बेड़े, युवा भारत के राज्य प्रभारी अनिल सेन, यज्ञ आचार्य देवी प्रसाद, योग प्रचारक मंगल सिंह वर्मा, विनोद यादव, बब्लू डेहरिया, तहसील सोशल मीडिया प्रभारी केतुमान विश्वकर्मा, भारत स्वाभिमान के कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, ट्रस्ट के महिला पंतजलि प्रभारी योगश्री राउत, पंतजलि योग समिति प्रभारी शशि तिवारी, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी आचार्य विवेक, किसान सेवा समिति प्रभारी सज्जन शुक्ला सहित सभी योग शिक्षक, कार्यकर्ता एवं समस्त तहसील प्रभारी उपस्थित थे।
Share News On