Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आपूर्ति विभाग की टीम ने किया नाहर एलाइड गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण

आपूर्ति विभाग की टीम ने किया नाहर एलाइड गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण
छिंदवाड़ा
21-Mar-26
छिन्दवाडा

जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती गंगा कुमरे, एचपी गैस के सेल्स ऑफिसर अभिजीत सूर्यवंशी एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी शहरी राघवेन्द्र सिंह लिल्हारे द्वारा संयुक्त रूप से आज प्रातः 7.30 बजे खजरी रोड स्थित नाहर एलाइड गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालक को निर्देशित किया गया कि पंजीकृत उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की होम डिलीवरी बुकिंग क्रम के आधार पर ही सुनिश्चित की जाए, अर्थात जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले हुई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही एजेंसी के डिलीवरी वाहनों का चंदनगांव, पटेल मंगल भवन एवं मोहन नगर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि कर्मचारियों द्वारा गैस रिफिल की होम डिलीवरी की जा रही है। मौके पर डिलीवरी वाहन कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे उपभोक्ताओं को नियमानुसार बुकिंग क्रम के आधार पर ही गैस रिफिल उपलब्ध कराएं। साथ ही उपभोक्ताओं द्वारा गैस रिफिल के लिए निर्धारित शुल्क कैश मेमो के अनुसार ही भुगतान किया जाना सुनिश्चित करने की बात भी कही गई।
Share News On