Home News Helpline Classified Jobs About Contact

तामिया के चौराडोंगरी और कुर्सी डोबरा तक नहीं पहुंची नल-जल योजना

तामिया के चौराडोंगरी और कुर्सी डोबरा तक नहीं पहुंची नल-जल योजना
छिंदवाड़ा
31-Mar-26
खाली गुंडी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची चौराडोंगरी और कुर्सी डोबरा की महिलाएं

छिंदवाड़ा

गर्मी अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई लेकिन जल संकट शुरू हो गया है। सरकार की नल-जल योजना सिर्फ कागजों में चल रही है। इस बात की पोल आज चौराडोंगरी और कुर्सी डोबरा की महिलाओं ने खोली जब वे खाली गुंडी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। 

प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की जाती है जिसमें दूर दराज से आए ग्रामीण अपनी समस्याएं सुनाते हैं। तामिया के ग्राम चौराडोंगरी ढाना और कुर्सी डोबरा की महिलाएं खाली गुंडी सिर पर रखकर जल समस्या बताने के लिए कलेक्टर ऑफिस पहुंची। अपनी समस्या बताते हुए महिलाओं ने कहा कि बूंद-बूंद पानी की तरसना पड़ रहा है। उन्होंने गांव के सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार उनसे जल संकट की शिकायत की गई लेकिन वे सुनते ही नहीं। महिलाओं ने बताया कि गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क भी नहीं है। कच्ची सड़कों से आवागमन करना पड़ता है। 
Share News On