Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चौरई में गूंजा जय जवान-जय किसान का नारा

चौरई में गूंजा जय जवान-जय किसान का नारा
राजनीति
16-Aug-26
भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा

छिंदवाड़ा

भाजपा किसान मोर्चा जिला छिंदवाड़ा द्वारा नगर चौरई में भव्य श्जय जवान जय किसानश् तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में पूरे क्षेत्र के किसानों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा का मुख्य आकर्षण किसानों की ट्रैक्टर रैली रही। सैकड़ों ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराते हुए किसानों ने पूरे नगर का भ्रमण किया और श्भारत माता की जयश् व श्जय जवान जय किसानश् के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि - देश के अन्नदाता और सीमा पर तैनात जवान ही राष्ट्र की असली ताकत हैं। यह तिरंगा यात्रा देश के जवानों के शौर्य और किसानों के परिश्रम को समर्पित है। इस रैली के माध्यम से समाज में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया है।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से लखन वर्मा, दान सिंह ठाकुर, संदीप रघुवंशी, राजू पवार, रामसिंह पटेल, इंद्रपाल साहू, सत्यनारायण चोरिया, कामेंद्र ठाकुर, कृपाल लांबा, मदन राय, धर्म सिंह वर्मा, ऋषि पटेल, डॉ. विजेंद्र ठाकुर, दीपक किशोर तिवारी, बलवंत वर्मा, दिलीप वर्मा, अजय सूर्यवंशी, मुकेश पटेल, वैभव जैन, सतीश राय, गगन साहू, सुरेश गोदेवार सहित किसान मोर्चा और भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
Share News On