भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने किया ध्वजवंदन
राजनीति
16-Aug-26
सांसद विवेक बंटी साहू एवं महापौर विक्रम अहके हुए शामिल

छिंदवाड़ा
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने ध्वजवंदन कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम अहके सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ध्वजवंदन के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। आज आवश्यकता है कि हम राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय पांडे ने किया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ भाजपा नेता विजय झांझरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, कार्यालय मंत्री भारत घई, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र मिगलानी, संजय पटेल, विक्रम सोनी, रविश चौहान, विजेन्द्र चौहान, दिन्शू यादव, दीपक कोल्हे, डॉ. कृष्णा हरजानी, अलकेश साव, बंटी सक्सेना, श्रीमती शिवानी सक्सेना, कमल वाजपेयी, कृपाशंकर सूर्यवंशी, विजय नामदेव, अर्पण मैद, अरूण चंदेल, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, लीला बजोलिया, रोहित पोफली, शिवा सरसवार, मोरेश्वर हिवसे, मोनू ठाकरे, राकेश माइकल पहाड़े, राकेश अग्रवाल, राजेश डेहरिया, दिनेशकांत मालवीय, अलकेश लाम्बा, पीताम्बर डोडानी, प्रशांत भावकर, तरूण सोनी, कमलेश ठाकरे, श्रीमती प्रीति बिसेन, श्रीमती अमिता बरहैया, श्रीमती आरती खण्डेलवाल, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती नीलू क्षेत्रीय, श्रीमती शबनम खान, श्रीमती माया बंदेवार, श्रीमती नीलम लिल्हारे, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा, लवकेश यादव, अजहर खान, अनिल बज, जफर खान, ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।