Home News Helpline Classified Jobs About Contact

वन कर्मचारी संघ ने वेतन विसंगति दूर करने सांसद दिया ज्ञापन

वन कर्मचारी संघ ने वेतन विसंगति दूर करने सांसद दिया ज्ञापन
छिंदवाड़ा
16-Aug-26
छिंदवाड़ा

वन कर्मचारी संघ छिंदवाड़ा-पांढुर्णा ने वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों में लंबे समय से व्याप्त वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर सांसद विवेक बंटी साहू को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सांसद के समक्ष वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं को रखते हुए शासन स्तर पर प्रभावी पहल किए जाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कठिन परिस्थितियों में करते हुए वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा सहित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में अपनी भूमिका निभा रहे हैंए लेकिन वेतन विसंगति के कारण उन्हें आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद ने दिया सार्थक पहल का आश्वासन

ज्ञापन प्राप्त करते हुए सांसद विवेक बंटी साहू ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि वेतन विसंगति को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी ओर से सार्थक पहल की जाएगी। सांसद ने संघ के पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में वन कर्मचारी स्थानीय सांसद एवं विधायक को भी इस समस्या से अवगत कराए ताकि प्रदेश स्तर पर इस महत्वपूर्ण विषय को मजबूती के साथ उठाकर कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर कराने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा सकें।

बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान श्रीमती मालती सिंगारे प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, अजय डेहरिया, संभागीय सचिव छिंदवाड़ा अजय शिवहरे अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ छिंदवाड़ा-पांढुर्णा नवीन जैन सुमित रानाडे सचिव वन कर्मचारी संघ छिंदवाड़ा-पांढुर्णा, पंकज सोनी, नितेन्द्र लोखंडे, सुनील राउत, नीरज चौरे, नितिन पदवाड़, अनिकेत अहके, मनोज धुर्वे, श्रीमती सुनीता वाकड़े, चंद्रकांत सरेआम, आदित्य तिवारी, फूलभान उइके, उपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में वन कर्मचारी उपस्थित रहे। वन कर्मचारी संघ ने उम्मीद जताई कि सांसद की पहल से प्रदेश स्तर पर इस मुद्दे को गति मिलेगी और लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति के समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लिया जाएगा।
Share News On