Home News Helpline Classified Jobs About Contact

योग वेदांत महिला समिति की बहनों ने नवआरक्षकों को बांधी राखियां

योग वेदांत महिला समिति की बहनों ने नवआरक्षकों को बांधी राखियां
छिंदवाड़ा
27-Aug-26
गौधूलि वृद्धाश्रम में भी मनाया रक्षाबंधन पर्व

छिंदवाड़ा

श्री शक्ति ट्रस्ट एवं श्री संस्कृत पुस्तकोन्नति सभा और श्री योगवेदांत महिला समिति की बहिनों ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आठवीं बटालियन, गोधूलि वृद्धाश्रम  छिंदवाड़ा में रक्षाबंधन का कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे पुलिस के प्रशिक्षु जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आपसी प्रेम, विश्वास का संदेश दिया।

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिला समिति छिंदवाड़ा की बहनों ने छिंदवाड़ा स्थित 8 वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल एसएएफ परिसर में नवआरक्षकों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। समिति की बहनों ने देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर, मिठाई खिलाकर उनके लिये सुख समृद्धि एवं दीर्घायु, मंगलमय जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही गौधूलि वृद्धा आश्रम मे सभी को राक्षसूत्र व मिठाई वितरित की गयी। यह कार्यक्रम एस.ए.एफ. की कमांडेंट निवेदिता गुप्ता जी (आई. पी. एस.) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

श्री योग वेदांत महिला सेवा समिति की अध्यक्ष मीरा पराड़कर के नेतृत्व में इस पहल ने सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान अपनत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत किया । 
इस कार्यक्रम में श्री योग वेदांत महिला सेवा समिति की अध्यक्ष डॉक्टर मीरा पराड़कर, श्रीमती निर्मला पटेल, कौशल्या कुशवाहा, मीना मेश्राम, गीता परिहार, कोशिमा रजक, एमआर पराड़कर, सुशील परिहार, दीपक दोईफोड़े, शंकर झामनानी एवं श्री योग वेदांत सेवा समिति के सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share News On