Home News Helpline Classified Jobs About Contact

निर्मल स्टेट के शिव मंदिर में सांसद ने किया पौधरोपण

निर्मल स्टेट के शिव मंदिर में सांसद ने किया पौधरोपण
छिंदवाड़ा
27-Aug-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा के वार्ड नंबर 33 में स्थित निर्मल स्टेट नागेश्वर मंदिर पार्क परिसर में साथियों, वार्डवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर वार्ड की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक प्रयासों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, मंडल महामंत्री पंकज पाटनी, जागेंद्र अल्डक, मोरेश्वर हिवसे, विजय साहू, जयंत पिल्ले, संतोष साहू, शिवनारायण वानखड़े, गिरिजेश चौरे, जयनारायण गुप्ता, संतोष ठाकरे, सुनील गुहा, बसंत पटेल, हितेश गुर्जर, शैलेन्द्र तिवारी, नरेंद्र पाल, कृष्णा यादव, श्रीकांत नीमखेड़कर सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।
Share News On