Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की नागपुर में बैठक, पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की नागपुर में बैठक, पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
छिंदवाड़ा
27-Aug-26
छिंदवाड़ा

राष्ट्रीय ओबीसी महासभा की बैठक 26 अगस्त बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बबनराव तायवड़े की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन राजुरकर, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रत्नमाला पिसे, मध्य प्रदेश अध्यक्ष निरूपा प्रवीण ब्रम्हे की उपस्थिति में नेशनल कालेज, धरमपेठ नागपुर में संपन्न हुई। उक्ताशय की जानकारी प्रचार मंत्री संगीत दिलीप चरपे ने देते हुये बताया कि इस बैठक में  कार्यकारिणी गठन करते हुये नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये, जिसमें भाउराव चरपे की राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के जिला सलाहकार के पद पर, दिलीप चरपे की राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के जिला अध्यक्ष पद पर, दिनेश घोरसे राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ में मोहखेड़ ब्लाक अध्यक्ष पद पर, विजय कुमार घोरसे की महामंत्री पद पर एवं तुलसीराम चोरकर की सचिव पद पर नियुक्ति करते हुये समस्त पदाधिकारियों को संपूर्ण जिले में ओबीसी समाज को एकजुट करने अपील की ।
Share News On