Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गणेश कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया हरियाली महोत्सव

गणेश कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया हरियाली महोत्सव
महिला जगत
27-Aug-26
छिंदवाड़ा

गणेश कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में हरियाली महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कॉलोनी की महिलाओं ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका श्रीमती श्रुति आरोनकर कर, श्रीमती कृष्णा बिसेन और श्रीमती नीता पांडेय ने निभाई। कर्यक्रम में उर्मिला सिंह, अनीता आनंदेव, कल्पना मालवीय, मेघा चौरसिया, विनिता राय, समीक्षा ठाकुर, भावना नासेरी, अश्विनी आनदेव, शोभना पांडेय, प्रिया कस्तूरे, रेखा राजपूत, शीला पांडेय, ज्योति चौरसिया, सुलोचना मिथिलेश पांडेय, मधु रोड़े  और पवन राय सहित कॉलोनी की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हरे रंग के आकर्षक परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन और हरियाली के इस उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। गणेश मंदिर प्रांगण को फूलों और हरियाली से सुंदर ढंग से सजाया गया था। महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर आपसी सौहार्द, एकता और उत्साह का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को निर्णायकों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। हंसी-खुशी और उल्लास से भरे वातावरण में सभी कार्यक्रम  आनंद पूर्वक  संपन्न हुए।  इस  आयोजन ने भारतीय संस्कृति, प्रकृति-प्रेम और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए एक-दूसरे को हरियाली महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
Share News On