सांसद बंटी विवेक साहू 6 वार्डों में जाकर बहनों से बंधवाएंगे राखी
राजनीति
26-Aug-26
कल पुराना बैल बाजार में मुस्लिम बहनों से भी बंधवाएंगे राखी

छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रक्षा बंधन के पावन अवसर पर छिन्दवाड़ा शहर में आज 27 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक रक्षा बंधन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए बहनों से राखी बंधवाएंगे और उनका आर्शीर्वाद लेंगे। सांसद श्री साहू कल 28 अगस्त को पुराना बैल बाजार छिन्दवाड़ा में आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुस्लिम बहनों से भी राखी बंधवाएंगे।
गुरूवार को छिन्दवाड़ा शहर के परतला में स्थित रेलवे क्रासिंग के पास शिव शम्भू मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे आयोजित रक्षा बंधन के कार्यक्रम में शामिल होते हुए वार्ड नंबर 01 एवं 48 की बहनों से राखी बंधवाएंगे और उनका आर्शीर्वाद लेंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत चंदनगांव में स्थित चंद्रप्रभा लॉन में दोपहर 2ः30 बजे आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में शामिल होते हुए छिन्दवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 34, 36, 37 एवं 38 की बहनों से राखी बंधवाएंगे और उनका आर्शीर्वाद लेंगे।
सांसद बंटी विवेक साहू साहू रक्षाबंधन के दिन कल 28 अगस्त को वार्ड नंबर 16 में स्थित कुसमेली टेकड़ी के पास दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते हुए बहनों से राखी बंधवाएंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 2 बजे पुराना बैल बाजार छिन्दवाड़ा में आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुस्लिम बहनों से राखी बंधवाकर उनका आर्शीर्वाद लेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू 29 अगस्त को सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहकर बहनों से राखी बंधवाते हुए उनका आर्शीर्वाद लेंगे।