Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का 27 अगस्त गुरूवार को प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का 27 अगस्त गुरूवार को प्रदर्शन
राजनीति
26-Aug-26
जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा हल्ला बोल विरोध

छिन्दवाड़ा

केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा जनता पर थोपी गई महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जमकर प्रदर्शन करेगी। जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेसजन आम जनता के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में आम जनता की सहभागीता सुनिश्चित की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार 27 अगस्त गुरुवार को छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस चार अहम बिन्दुओं को लेकर जनहित में विरोध प्रदर्शन करेगी। शक्कर प्रदर्शन के दौरान एक चुटकी शक्कर आम जनता को दी जाएगी उन्हें यह बताया जाएगा कि भाजपा सरकार ने आम नागरिक के जीवन में इतनी ही मिठास शेष रहने दी है। पेट्रोल में जारी ई-20 की मिलावट का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया जाएगा साथ ही मिलावट का विरोध किया जाएगा ताकि आम नागरिकों के दोपहिया व चौपहिया वाहनों में बार-बार खराबी आने पर सुधरवाने के लिए राशि खर्च ना करनी पड़े। बढ़े हुए बिजली बिलों का विरोध व रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों का विरोध किया जाएगा।

श्री ओकटे ने जिले के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं उप ब्लॉक अध्यक्षगणों से आग्रह किया है कि उक्त विरोध प्रदर्शन 27 अगस्त को प्रभावी ढंग से करें साथ ही आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। 
Share News On