Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, अब इतवारी बाज़ार में चोरी

नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, अब इतवारी बाज़ार में चोरी
छिंदवाड़ा
17-Apr-26
शटर तोड़कर नगदी सहित एक लाख का माल चोरी

छिंदवाड़ा

शहर में इन दिनों चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दूसरे दिन एक नई चोरी की घटना हो रही है जिससे पुलिस गश्त पर अब शहरवासी उठाने लगे हैं। बुधवार-गुरूवार की रात शहर के बीच इतवारी बाज़ार में चोरों ने चोरी कर ली। इतवारी बाजार स्थित एक किराना दुकान का शटर सब्बल से तोड़कर चोरों ने नकदी, सिगरेट, पाउच और किराना सामान चुरा लिया। दुकानदार के मुताबिक चोरों ने लगभग एक लाख रुपए का सामान चुरा ले गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में दो चोर कैद हुए हैं। आशीर्वाद किराना दुकान संचालक आशीष लालवानी ने बताया कि चोरों ने बुधवार रात  लगभग 3 बजकर 10 मिनट पर सब्बल की मदद से दुकान की शटर तोड़कर अंदर घुसे थे। सुबह लगभग 4 बजे वे दुकान से बाहर निकले हैं। चोरों ने 3 से 4 हजार ज रुपए नकदी, सिगरेट, पाउच  समेत किराना सामान चुरा ले गए हैं। आशीष के मुताबिक चोरों ने लगभग 1 लाख रुपए का सामान चुराया है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत की है।
Share News On