श्रीवास्तव कॉलोनी और कुकड़ा फीडर से संबंधित क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
छिंदवाड़ा
17-Apr-26
छिन्दवाडा
म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा (शहर संभाग) के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. श्रीवास्तव कॉलोनी फीडर पर मानसून पूर्व रख-रखाव कार्य के कारण 18 अप्रैल 2026 शनिवार को 11 के.व्ही. श्रीवास्तव कॉलोनी फीडर के अंतर्गत संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातरू 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. श्रीवास्तव कॉलोनी फीडर से प्रभावित क्षेत्र नया बैल बाजार एवं झुग्गी झोपड़ी, बेदी कॉलोनी, गेस्टहाउस, सेन्ट्रल स्कूल, कमलप्रताप कॉलोनी, पीजी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, इंदिरा नगर तथा रामबाग आदि संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
इसी प्रकार कुकड़ा फीडर (फीडर कोड-7078) के अंतर्गत आने वाले प्रभावित क्षेत्र कुकड़ा, ताज नगर, उबैद नगर, अमन कॉलोनी तथा वेद विहार कॉलोनी आदि संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई भी प्रातरू 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।