Home News Helpline Classified Jobs About Contact

समाज को नेतृत्व देने के लिए सेन समाज ने सांसद बंटी विवेक साहू का माना आभार

समाज को नेतृत्व देने के लिए सेन समाज ने सांसद बंटी विवेक साहू का माना आभार
राजनीति
09-Aug-26
सांसद कार्यालय पहुंचे बड़ी संख्या में सेन समाज के पदाधिकारी 

छिंदवाड़ा

परासिया व छिंदवाड़ा सेन समाज के पदाधिकारी और सामाजिकबंधु एवं भाजपा नगर महिला मोर्चा की मातृशक्तियों ने श्रीमति माया सागर बंन्देवार को नगर निगम छिंदवाड़ा में एल्डरमैन मनोनीत पार्षद के पद पर नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है। सांसद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेन समाज के समाजिक बंन्धुओं एवं महिला मोर्चा ने सांसद बंटी विवेक साहू को तुलसी का पौधा व पार्टी का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया है। इस अवसर पर परासिया सेन समाज अध्यक्ष राजेंद्र बंदेवार व सचिव सुनील सराठे ने सेन समाज की प्रतिनिधि को नगर निगम पार्षद पद नियुक्त होने पर पार्टी का साथ देने का संकल्प लिया। इस दौरान सुरेन्द्र सेन ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए पार्टी में भागीदारी निभाना अनिवार्य है, पार्टी ने हमारे समाज की महिला नेत्री को पद देकर समाज का गौरव बढ़ाया है।

कार्यक्रम के अवसर पर समाज के वरिष्ठ संरक्षक सेवक राम बंन्देवार, न्यायाधीश प्रेमलाल बंन्देवार, रघुनाथ बंदेवार और सभी समाजिक बंन्धुयों ने सामूहिक रूप से सेन समाज के भवन व अन्य विकास कार्य के लिए सांसद बंटी विवेक साहू से सांसद निधि से राशि की मांग की है। जिस पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि सेन समाज को भारतीय जनता पार्टी में स्थान देने के साथ.-साथ सम्मान व विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और हर संभव मदद की जाएगी। उन्होनें माया बंन्देवार के उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी लोगों को सामाजिक विकास में सहयोग देने की बात कही।

इस अवसर पर नगर महिला मोर्चा की तारा त्यागी, निशा गोस्वामी, रानी सूर्यवंशी, कांता ठाकुर, नेहा वर्मा, किरण बाजपेई, रेखा लाड़े, कांता वानखेडे, मंन्जू सराठे, प्रभा ओक्टे, रूखमणी खलोटे, वैजन्ती गोतम, सोनम डेहरिया, सरोज बंन्देवार, नगर महिला मोर्चा मंडल दो अध्यक्ष श्रीमती जया विश्वकर्मा एक स्वर में कहा कि माया आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं पार्टी में महिलाओं की भागीदारी हमारा सम्मान है।

इस अवसर पर सेन समाज छिंदवाड़ा से राम नारायण सराठे, द्वारका प्रसाद सारठे, दिनेश श्रीवास, युवा जिला अध्यक्ष हेमंत बंन्देवार, सेवक राम बंन्देवार,संतोष बंन्देवार, परसराम बंन्देवार, राजेश सराठे, पवन बंन्देवार, राजेश बंन्देवार, हरिप्रसाद बंन्देवार, मुकेश सराठे, महेंद्र बंन्देवार, यराम बंन्देवार, सुरेंद्र सेन, अशोक बाबुलकर, मुकेश सराठे, प्रदर्शनी कॉलोनी सेन समाज  जिला अध्यक्ष सागर बंन्देवार सहित भारी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे । सेन समाज परासिया से अध्यक्ष राजेंद्र बंन्देवार, न्यायाधीश प्रेमलाल बंन्देवार, उपाध्यक्ष रघुनाथ बंन्देवार, सचिव सुनील सराठे, सहसचिव अनिल बंन्देवार, सदस्य दुबेलाल बंन्देवार, सुकई बंन्देवार, प्रमोद बंदेवार, दीपक बंदेवार, मनोज उदयराम बंन्देवार, एसोसिएशन अध्यक्ष अजय बंन्देवार, अजय कुमार बंन्देवार सहित परासिया सेन समाज ने नवनियुक्त एल्डरमेन माया बंन्देवार को शुभकामनाएं दी है।
Share News On