Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अरविंद बाथव भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ में प्रदेश सहसंयोजक बने

अरविंद बाथव भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ में प्रदेश सहसंयोजक बने
राजनीति
09-Aug-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने अरविंद बाथव को किया सम्मानित

छिंदवाड़ा

संगठन के विस्तार और संगठन में कसावट लाने हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति और छिंदवाड़ा व पांढुरना सांसद बंटी विवेक साहू की अनुशंसा पर दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व आयुक्त सामाजिक न्याय विभाग म. प्र. शासन संदीप रजक द्वारा जिले के समाजसेवी व दिव्यांग संगठन के पूर्व प्रदेश सचिव अरविंद कुमार बाथव को भाजपा दिव्यांग जन कल्याण प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश में प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया।

भाजपा के दिव्यांग कल्याण प्रकोष्ठ में नियुक्त किए जाने पर छिंदवाड़ा व पांढुरना के सांसद बंटी विवेक साहू ने अरविंद कुमार बाथव को सम्मानित किया और मिष्ठान खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा नगर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती जया विश्वकर्मा ने अपनी महिला मोर्चा की टीम के साथ श्री बाथव को गुलदस्ता देकर अभिनन्दन कर बधाई दी और दिव्यांग प्रकोष्ठ को सदैव सहयोग करने आश्वसान दिया। अरविंद कुमार बाथव ने सांसद बंटी विवेक साहू और भाजपा महिला मोर्चा की महिला पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जहाँ दिव्यांग जनों में एक नई ऊर्जा व आशा का संचार हुआ है वहीं छिंदवाड़ा जिला भी पुनः गौरवान्वित हुआ है। दिव्यांग समाज की सेवा के क्षेत्र में दिव्यांग हितैषी कार्याे हेतु बाथव को देश के कई प्रदेशों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

सम्मान समारोह के अवसर पर समग्र दिव्यांग जन जागरूकता संगठन के जिलाध्यक्ष अमित इंगले, सचिव शरद कुशवाहा, राहुल बोपचे, नगर महिला मोर्चा से अध्यक्ष श्रीमती जया विश्वकर्मा, मनोनीत पार्षद श्रीमती माया बंदेवार, श्रीमती प्रभा ओक्टे, श्रीमती तारा त्यागी, श्रीमती बैजंती गौतम, श्रीमती रूक्मिणी खालोटे, श्रीमती सरोज बंदेवार, श्रीमती मंजु सराठे, श्रीमती रत्ना साहू, निशा गोस्वामी तथा सांसद स्टाफ के सभी अधिकारी व कर्मचारी गण, भाजपा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Share News On