Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

संगठन को संगठित कर शक्ति देने की जिम्मेदारी प्रभारी व पर्यवेक्षक की है- कमलनाथ

संगठन को संगठित कर शक्ति देने की जिम्मेदारी प्रभारी व पर्यवेक्षक की है- कमलनाथ
छिंदवाड़ा
08-Feb-26
-नकुलनाथ ने संगठनात्मक गतिविधियों पर दिया जोर, कहा बूथ कमेटियों के गठन में लापरवाही ना करें
 
छिन्दवाड़ा

 संगठन को संगठित करने के साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ हर कदम पर साथ चलने की जिम्मेदारी प्रभारी व पर्यवेक्षक की है  जिले में जारी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर भी सर्तक रहने की हिदायत दी, उन्होंने कहा कि यह अवश्य ध्यान दें कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम ना कटें।  
 
छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना जिले के समस्त विधानसभा प्रभारी व पर्यवेक्षकों की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कमलनाथ  ने कहा कि वर्तमान में जारी एसआईआर की प्रक्रिया पर सभी गम्भीरता पूर्वक ध्यान दें क्योंकि पूरे प्रदेश से लगातर यह शिकायतें आ रही है कि वास्तविक मतदाताओं के नाम सोची समझी साजिश के तहत काटे जा रहे हैं  सभी विधानसभा प्रभारी और पर्यवेक्षकगण अपने अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में सक्रिय रहें और यह ध्यान दें कि किसी भी स्थिति में वास्तविक मतदाताओं के नाम न कटें यह तभी संभव होगा जब प्रभारी व पर्यवेक्षक सतत रूप से अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में रहें अथवा सम्पर्क में बनें रहे।
 
पूर्वसांसद  नकुलनाथ  ने  संगठनात्मक  गतिविधियों पर जोर देते हुए कहा कि संगठन व बूथ तक पार्टी को मजबूत करने की सबसे बड़ी कड़ी प्रभारी व पर्यवेक्षक है बूथ कमेटियों के गठन में जरा भी लापरवाही ना करें, क्योंकि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में बूथ कमेटी अहम भूमिका निभाती है उन्होंने कहा कि हर पांच साल नहीं बल्कि हर साल परिस्थतियां बदल रही है जिसके साथ हमें भी बदलना होगा छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के उपस्थित प्रभारी व पर्यवेक्षकगणों से कहा कि वे अभी से पार्टी की युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।