आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भर्ती: जारी अंतिम सूची अंतर्गत आपत्तियां 17 फरवरी तक आमंत्रित
नौकरियां
11-Feb-26
छिन्दवाडा
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी हर्रई रत्नेश कुमार वैद्य ने बताया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना हर्रई के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति के लिये एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस प्रक्रिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 07 एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 17 रिक्त पद सम्मिलित थे।

विकासखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक के बाद एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से अंतिम सूची का प्रकाशन 10 फरवरी 2026 को किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदिकाएं आंगनवाड़ी केंद्रवार अंतिम सूची का अवलोकन एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर कर सकती हैं। इसके साथ ही कार्यालय द्वारा यह सूची आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, परियोजना कार्यालय, जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय तथा कलेक्टर कार्यालय में चस्पा की गई है, जहां से भी सूची देखी जा सकती है।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी हर्रई श्री वैद्य ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार 10 से 17 फरवरी 2026 तक सात दिवस की अवधि में यदि किसी आवेदिका को किसी प्रकार की आपत्ति हो, तो वह एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से साक्ष्य सहित अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात कोई भी दावा या आपत्ति पोर्टल पर स्वीकार नहीं की जाएगी। स्पष्ट किया गया है कि केवल ऑनलाइन दर्ज की गई आपत्तियां ही मान्य होंगी। विभिन्न कार्यालयों या परियोजना कार्यालय में प्रस्तुत ऑफलाइन आवेदन अथवा आपत्तियां स्वीकार नहीं की जायेगी।