Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पीजी कॉलेज के विद्यार्थी कर सकेंगे उत्तर पुस्तिका अवलोकन

पीजी कॉलेज के विद्यार्थी कर सकेंगे उत्तर पुस्तिका अवलोकन
छिंदवाड़ा
12-Feb-26
एनएसयूआई की मांग पर कॉलेज प्रशासन की स्वीकृति

छिंदवाड़ा

परीक्षा परिणामों से नाराज पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। एनएसयूआई द्वारा कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन के बाद कॉलेज प्रशासन ने अपरोक्ष रूप से उनकी मांगों को स्वीकार कर विद्यार्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन की इजाजत दे दी है। इसके लिए उन्हें विधिवत आवेदन कॉलेज प्रशासन को देना होगा।

प्रदेश महासचिव एनएसयूआई अपेक्षा सूर्यवंशी एवं पीजी कॉलेज अध्यक्ष एन.एस.यू.आई.अर्पित तिवारी ने बताया कि विगत दिनों पीजी कॉलेज एवं कलेक्ट्रेट में छात्र संगठन एन.एस.यू. आई. ने परीक्षा परिणाम एवं अन्य समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था जिसमें अधिकारियों द्वारा कार्यवाही का आदेश दिया गया । उनकी मांगों को स्वीकार करते हुए अब छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका का अवलोकन करने का मौका मिल रहा है इसको लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने प्राचार्य को महाविद्यालय पहुंचकर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अपेक्षा सूर्यवंशी, पीजी कॉलेज अध्यक्ष अर्पित तिवारी, अभिजीत इवनाती, कुशाल पाल, ईशान रजा, धनराज यादव सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share News On