महापौर ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत
खेल
12-Feb-26
छिंदवाड़ा
जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से ओलमपिक स्टेडियम छिन्दवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहके, जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली माय भारत, जिला खेल अधिकारी केके चौरसिया, पार्षद संदीप चौहान, जागेन्द्र अल्डक, मनोज सक्सेना, अतीश ठाकरे, आयोजन प्रभारी जंघेला, समाजसेवी श्यामल राव थे। समापन अवसर पर सुषमा गवली ने बताया की माय भारत छिंदवाड़ा द्वारा तहसील और जिला स्तर पर कबड्डी, 100 मीटर, 200 मीटर एवं गोलाफेंक प्रतियोगिताएं आयोजित कि गई थी। खेलों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में महापौर विक्रम आहाके ने कहा की माय भारत छिंदवाड़ा द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभाओं को खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में मंच देकर उन्हें आगे लाने का कार्य किया जा रहा हैं जिससे ग्राम स्तर पर नये खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम उपरांत प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विजेता छिंदवाड़ा, उपविजेता बिछुआ एवं बालिका वर्ग में विजेता छिंदवाड़ा उपविजेता बिछुआ की टीमों को अतिथियों ट्रॉफ़ी और मेडल देकर पुरूस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में क्रीड़ा अधिकारी राकेश चौरसिया, विकास यादव, प्रीति मार्काे, राजेंद्र नागले, प्रकाश डेहरिया, संजय बामने, कलशराम मर्सकोले, विभा तरण, आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।