सर्व आदिवासी समाज विकास समिति ने लगाया 9 वां नेत्र शिविर
छिंदवाड़ा
12-Feb-26
पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे ने जाना मरीजों का हाल
छिंदवाड़ा/चौरई
सर्व आदिवासी समाज विकास समिति चौरई ने निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों का उपचार आंख विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्र में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे भी शामिल हुए। आयोजक आदिवासी समाज अध्यक्ष वीरपाल इनवाती ने मुख्यातिथि श्री दुबे का आत्मीय स्वागत किया।

पूर्व विधायक श्री दुबे ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा मिलने से अनेक लोगों को समय पर उपचार प्राप्त हो पाता है, जिससे उनकी दृष्टि सुरक्षित रहती है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान सरपंच दीनदयाल धुर्वे, कलीराम चोरिया, दीनदयाल उइके, देवीसिंह बट्टी समेत समिति के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।