Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शांति कॉलोनी और मिश्रा कॉलोनी में असामाजिक तत्वों का डेरा, रहवासी परेशान

शांति कॉलोनी और मिश्रा कॉलोनी में असामाजिक तत्वों का डेरा, रहवासी परेशान
छिंदवाड़ा
12-Feb-26
रहवासियों के लिए खतरे की घंटी बनी कुम्हारी मोहल्ला की शराब दुकान

छिंदवाड़ा

असामाजिक तत्वों और शराबियों की वजह से शांतिकॉलोनी वासियों का जीना हराम हो गया हैं। कॉलोनीवासियों को इन असामाजिक तत्वों के कारण लड़ाई-झगड़ा  और खून-खराबे का डर सता रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस को शिकायत करने पर पुलिस गश्त करती है तब तक  सबकुछ ठीक रहता है लेकिन जैसे ही क्षेत्र में पुलिस गश्त बंद होती है फिर से असामाजिक तत्व अपना डेरा जमा लेते हैं। 

कॉलोनीवासियों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व जब इनकों शराब पीने से मना किया गया तो वे गालीगलौच कर झगड़ने लगे। फिर जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। कॉलोनीवासियों ने सिटी कोतवाली पुलिस से क्षेत्र में सतत गश्त की मांग की है जिससे इन असामाजिक तत्वों पर लगाम लग सके साथ ही क्षेत्र में जहां-तहां बैठकर शराब पी कर माहौल खराब करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

शाम 6 के बाद महिलाओं का घर से निकलना हो जाता है दूभर

कॉलोनीवासियों ने बताया कि शाम 6 बजे अंधेरा होते ही कुम्हारी मोहल्ला की शराब दुकान से लोग शराब खरीद कर कॉलोनी की गलियों में बैठ कर खुलेआम शराब पीते हैं और आपस में गालीगलौच करते हैं जिससे क्षेत्र की महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। इन असामाजिक तत्वों के कारण क्षेत्र के बच्चों पर भी अनहोनी का साया मंडरा रहा है। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा इस क्षेत्र में गश्त नहीं बढ़ाई गई और खुलेआम शराब पीने वालों पर कार्यवाही नहीं की गई तो कभी भी कोई भी घटना घटित हो सकती है।

Share News On