Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को कर्ज का प्रदेश बना दिया: कमलनाथ

भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को कर्ज का प्रदेश बना दिया: कमलनाथ
छिंदवाड़ा
12-Feb-26
प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर कमलनाथ ने भाजपा सरकार को घेरा

छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज के बढ़ते बोझ पर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार को घेर लिया। रिजर्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश पर देश के सार्वजनिक कर्ज की हिस्सेदारी 5,31,012.8 करोड़ रुपए हो चुकी है. बीते एक साल में यह कर्ज और ज्यादा बढ़ा है। इसी को लेकर कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए पोस्ट किया था, जिस पर सियासत गर्मा गई है... .

सरकार द्वारा लोन लिए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि सवाल उठना लाजिमी है क्योंकि जिस तरीके से पिछले सालों में कर्ज में वृद्धि हो रही है लेकिन उस अनुपात में विकास नजर नहीं आ रहा है। आखिर सरकार कर्ज लेकर क्या कर रही है? मुझे लगता है कि सत्ता में बैठे लोगों का भला हो रहा है। सरकार में जो भ्रष्टाचार है जब तक वह नहीं रुकेगा तब तक कर्ज तो लिया जाता रहेगा और विकास कही नजर नहीं आएगा।

कर्ज को लेकर कमलनाथ ने किया था पोस्ट 

कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बीजेपी की सरकारों ने मध्य प्रदेश को कर्ज का प्रदेश बना दिया है. भाजपा की सरकार ने कितनी तेजी से मध्य प्रदेश को कर्ज के दलदल में डुबाया है, इस बात का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि 2007 में मध्यप्रदेश के ऊपर 52 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था जो करीब दस गुना बढ़कर 5,00,000 करोड़ की सीमा को पार कर गया है।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।