Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अवैध कॉलोनियों की शिकायतों पर नगर निगम का औपचारिक निरीक्षण

अवैध कॉलोनियों की शिकायतों पर नगर निगम का औपचारिक निरीक्षण
छिंदवाड़ा
12-Feb-26
छिन्दवाडा 

नगर क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों के संबंध में प्राप्त शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में आज गुरुवार को नगर निगम उपायुक्त आर.एस. बाथम द्वारा चंदनगांव, सर्रा एवं परासिया रोड क्षेत्रों का स्थल का औपचारिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री हिमांशु अतुलकर, इंजीनियर भानु सूर्यवंशी एवं सुश्री स्मिता इंदोरकर भी उपस्थित थे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अवैध कॉलोनियों से जुड़ी शिकायतों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।
Share News On