Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपा समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपा समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ
छिंदवाड़ा
11-Feb-26
अजय सक्सेना जिला प्रभारी और धर्मेन्द्र मिगलानी को बनाया सहकोषाध्यक्ष

छिंदवाड़ा

भाजपा ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी के पावन अवसर पर भाजपा समर्पण निधि अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। यह अभियान पार्टी के वैचारिक प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शनकृएकात्म मानववाद, अंत्योदय एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना को समर्पण निधि 2026 का जिला प्रभारी  नियुक्त किया है एवं धर्मेन्द्र मिगलानी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा, विजेन्द्र चौहान जिला सह कोषाध्यक्ष एवं अनुज पाटकर सदस्य जिला योजना समिति को सहसंयोजक को नियुक्त किया है । 

भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा समर्पण निधि अभियान चलाया जाता है। यह अभियान केवल धन संग्रह का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक समर्पण का अनुष्ठान है। कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से जुड़ना होगा ताकि पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंडित जी का जीवन राष्ट्र सेवा, गरीब कल्याण एवं सामाजिक न्याय के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उनकी पुण्यतिथि पर हम सब उनके आदर्शों को अपनाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय एवं विभिन्न मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण का संकल्प लिया। अभियान के तहत जिले भर में बूथ स्तर तक योगदान संग्रह किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला भाजपा सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजन से अपील करती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पुनीत अभियान में भाग लेकर अपना योगदान दें। यह योगदान पार्टी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनोंकृसमृद्ध, समावेशी एवं मजबूत भारत की प्राप्ति में सहायक होगा।

इस अवसर पर रमेश पोफली पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, अजय सक्सेना जिला उपाध्यक्ष एवं समर्पण निधि जिला संयोजक, धर्मेन्द्र मिगलानी पूर्व नगर पालिक निगम अध्यक्ष एवं समर्पण निधि सहसयोजक, भाजपा नेता शिव पटेल, कमल वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें ।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।