विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में नए संकल्प के साथ आगे बढने विदा हुए कक्षा 12 वीं के विद्यार्थी
छिंदवाड़ा
11-Feb-26
छिंदवाड़ा
सफलता के सोपान पर चढ़ते विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं को आज कक्षा 11 वीं के छात्र छात्राओं एवं विद्यालय परिवार की ओर से हृदयस्पर्षी विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं का हार्दिक स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन डॉ शेषराव यादव, विद्यालय प्रशासिका डॉ. श्रीमती विजया यादव, प्राचार्य, शिक्षकों, एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा में उनके शानदार प्रदर्शन व श्रेष्ठ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मिस्टर विद्या भूमि अरुप रॉय चौधरी एवं मिस विद्या भूिम तृष्टि रुपड़ा को घोषित किया गया। चेयरमैन डॉ शेषराव यादव ने विद्यार्थयों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने जीवन में सही सोच के साथ आगे बढे़ं, जीवन में समय अमूल्य है, इसे बुरी आदतों से बर्बाद न करें एवं भटकाव से बचें। उन्होंने अनुशासित जीवन के लिए सचेत होने की सलाह भी दी। समाज मंे स्वयं को स्थापित करने व खुद अच्छे इंसान बनने का प्रयास करने का लक्ष्य दिया। समारोह में कक्षा 11 वीं के छात्र छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र छात्राओं को इस रंगारंग कार्यक्रम में उपाधियों एवं पुरुस्कारों सहित स्मृति चिह्न प्रदान किये गए। अंत में छात्र - छात्राओं ने नम आंखों से विद्यालय परिवार से विदाई ली एवं कभी भी अपने इस अप्रतिम छात्र जीवन को ना भूलने का निष्चय करते हुए इसे अपने जीवन का अनमोल पल बताया।