केंद्रीय बजट में मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी-सुश्री शशि पटेल
छिंदवाड़ा
08-Feb-26
प्रधानमंत्री जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बजट में ऐतिहासिक प्रावधान किए - नीता पटेरिया
छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल, सिवनी पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, सांसद विवेक बंटी साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने रविवार को डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी परिसर(जिला भाजपा कार्यालय)में केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रचार अभियान के तहत आयोजित महिला संवाद को संबोधित किया।
भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह न केवल आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, बल्कि यह नई दिशा में देश को अग्रसर करेगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है और इस बजट में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं, जिनसे महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त होंगी।
टैक्स कलेक्शन से नहीं निकलती थी सैलरी, मोदी सरकार ने की टैक्स नीति में बदलाव
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सिवनी की पूर्व सांसद नीता पटेरिया ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में देश की कमान संभाली, तब भारत 11 वें नंबर की इकोनॉमी था। मोदी सरकार ने टैक्स स्लैब में सुधार किया, पेनल्टी और सजा को कम किया, जिससे टैक्सपेयर को सुविधा मिली और देश का राजस्व कलेक्शन भी बढ़ा। अब देशभर में टैक्स चुकाने का माहौल बन चुका है, और लोग टैक्स बचाने के बजाय ईमानदारी से टैक्स देने के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों में सुधार किए, जिसके कारण देश को भारी कर्ज से मुक्ति मिल रही है। आने वाले वर्षों में भारत की इकोनॉमी दुनिया में सबसे मजबूत और प्रभावी होगी, और इसका श्रेय मोदी सरकार की दूरदर्शिता और सुधारवादी नीतियों को जाता है।
अमेरिका और जापान में उनकी जीडीपी से अधिक कर्ज
छिंदवाड़ा पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि अभी सरकार का कुल खर्च और दखल जीडीपी लगभग 56 प्रतिशत के आसपास है, इसे घटाकर 50 प्रतिशत के करीब लाने का सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका, जापान और अन्य विकसित देशों की इकोनॉमी में उनका कर्ज उनकी जीडीपी से कहीं अधिक है, लेकिन भारत इस कर्ज को नियंत्रित करने में सक्षम है।
बौद्ध सर्किट से बढ़ेगा भारत में पर्यटन
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारत के पर्यटन क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के निर्माण से बड़ा बदलाव आने वाला है, जो न केवल आंतरिक बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। जापान, बर्मा और अन्य बौद्ध देशों के लोग भारत आना चाहते थे, लेकिन बौद्ध सर्किट के अभाव में उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। अब सरकार ने बौद्ध सर्किट बनाने का निर्णय लिया है, जिससे इन देशों से पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। इस पहल से भारत को धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन में नया मुकाम मिलेगा। सरकार अब हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है। इससे भारत मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकेगा और अधिक पर्यटक इलाज के लिए भारत आएंगे।
कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, जिला महिला सम्मेलन संयोजक श्रीमति भारती साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति आरती खंडेलवाल ने और श्रीमति अमिता बरहैया आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया केन्द्रीय बजट प्रचार प्रसार अभियान जिला संयोजक विजय पांडे, सहसंयोजक अजय सक्सेना, भारत घई, श्रीमती नीलू निर्मलकर, श्रीमती विजया यादव, श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती अनीता तिवारी, श्रीमती नीलू क्षैत्री, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती नीलम लिल्हारे, श्रीमती दीपा डेहरिया, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, श्रीमती शबनम जफर खान, श्रीमती प्रीति बिसेन, श्रीमती ममता ठाकुर, श्रीमती निशा गोस्वामी, श्रीमती रूकमणी खलौटे, श्रीमती नीतू सराठे, श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती शिल्पा माईकल पहाड़े, श्रीमती नेहा वर्मा, सुश्री उदिता यादव, श्रीमती भागवंती सूर्यवंशी, श्रीमती अनीता ठाकरे, श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा, रिंकी चौरसिया, श्रीमती संध्या गुप्ता, श्रीमती मनीषा ढवाले सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रही।