Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस का एजेंडा—बेटा बचाओ, पार्टी भूल जाओ: शेषराव यादव

कांग्रेस का एजेंडा—बेटा बचाओ, पार्टी भूल जाओ: शेषराव यादव
छिंदवाड़ा
08-Feb-26
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर बोला तीखा हमला

छिंदवाड़ा 

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर तीखा हमला बोला । उन्होंने कहा कि अब कमलनाथ अपने राजनीतिक रूप से विफल बेटे नकुलनाथ को साथ लेकर जिले में घूम-घूमकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करेंगे। यह कांग्रेस की पुरानी परंपरा है—परिवार बचाओ, पार्टी भूल जाओ।

श्री यादव ने कहा कि नकुलनाथ अपने राजनीतिक जीवन के पहले चरण में ही जनता के सामने फेल हो चुके हैं और अब कमलनाथ जबरन उसका री-लॉन्च करने में जुटे हैं। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद को राजा-महाराजा समझते हैं और मानते हैं कि जो वे बोल दें वही अंतिम सत्य हो। कांग्रेस में कार्यकर्ता नहीं, वेतनभोगी कर्मचारी होते हैं, इसलिए वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस के “बेरोजगार नेताओं” को वेतन-भत्तों की चिंता सताने लगी है।

नकुलनाथ बिना पढ़े बयान देते हैं, इसलिए हर बार खुद ही घिर जाते हैं: शेषराव यादव

 भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व सांसद नकुलनाथ द्वारा दिए गए बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि नकुलनाथ बिना विषय की समझ और बिना तथ्यों की जानकारी के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि नकुलनाथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत में ही असफल हो चुके हैं और आज हताशा में बयानबाजी कर रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि इस समझौते से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्राई फ्रूट्स, सोयाबीन तेल और अमेरिकी शराब जैसे उत्पाद सस्ते होंगे, जिससे बाजार में राहत आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने गेहूं, चावल, दूध, पनीर और केला जैसे कृषि उत्पादों के आयात को अनुमति नहीं दी है, जिससे भारतीय किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। पशुपालन क्षेत्र के लिए यह समझौता गेमचेंजर साबित होगा। चारे की भारी कमी को देखते हुए अमेरिका से पशु आहार के आयात की अनुमति दी गई है, जिससे डेयरी उद्योग की लागत घटेगी और पशुपालकों को राहत मिलेगी।





Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।