भाजपा सरकार में महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण व नेतृत्व क्षमता मजबूत हुई : बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
08-Feb-26
सांसद ने विकसित भारत बजट महिला संवाद के कार्यक्रम को किया संबोधित
छिन्दवाड़ा
पिछले एक दशक में महिलाओं को शासन और विकास के केन्द्र में रखते हुए इनकी स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम उज्जवला योजना, मिशन शक्ति तथा लखपति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत स्व सहायता समूहों के विस्तार जैसी पहलों से महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, वित्तीय सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को मजबूती मिली है। यह प्रयास महिला नेतृत्वित के दिशा में स्पष्ट बदलाव को दर्शाते है। जहा नारी शक्ति को एक सशक्त और समावेशी भारत की आधारशिला माना गया है उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा कार्यालय छिन्दवाड़ा में आयोजित विकसित भारत बजट महिला संवाद के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय तक महिलाओं की प्रगति, वित्तीय स्वतंत्रता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सार्वजनिक जीवन में प्रतिनिधित्व की सीमाओं में बाधित रही। परिवार और समाज में केंद्रीय भूमिका निभाने के बावजूद अनेक महिलाए आर्थिक अवसरों और निर्णय प्रक्रिया से बाहर रही, जिससे उनके समग्र कल्याण और दीर्घकालिक सुरक्षा पर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि लेकिन अब भाजपा सरकार में महिलाओं को महत्व मिल रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे महिलाओं को दिया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल एवं पूर्व विधायक श्रीमती नीता पटेरिया सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गरिमा दामोदर, मीना दुबे, ज्योति डेहरिया, भारती साहू, अमिता बरैया, उदिता यादव, दीपा डेहरिया, नीलू निर्मलकर, नीलू छेत्री, नेहा वर्मा, नीलम जंघेला, वंदना विश्वकर्मा, सोनम डेहरिया, प्रीति तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।