Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद पटेल नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल

सांसद पटेल नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल
छिंदवाड़ा
08-Feb-26
भाजपा सरकार में बालिकाओं को मिल रहा महत्व : बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा

 भाजपा सरकार में बालिकाओं को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आज बालिकाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। वे आज देश की सीमा की सुरक्षा भी कर रही है और ट्रेन और जैट भी उड़ा रही है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने पटेल नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने सेंटर की उत्कृष्ट बालिकाओं को सम्मानित भी किया।

          इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश और देश में बालिकाओं की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और उन्हें सशक्त करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसका सीधा लाभ बालिकाओं को मिल रहा है। उन्होंने बालिकाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सेंटर संचालक मोहिनी आदित्य पटेल, दीपक खंडेलवाल, प्रभुनारायण नेमा, विशवेन्द्र बैस, आशीष बरहैया सहित अन्य स्टॉफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

Share News On