देश के विकास में विश्वकर्मा समाज की महत्वपूर्ण भूमिका : बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
08-Feb-26
विश्वकर्मा समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद
छिन्दवाड़ा
देश के विकास में विश्वकर्मा बढ़ई समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के लोगों ने अपने पुरखों के द्वारा दिए गए सिध्दांतों और मार्ग पर चलकर अपना और देश का विकास किया है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने राजा की बगिया छिन्दवाड़ा में आयोजित विश्वकर्मा बढ़ई समाज आयोजित समारोह के दौरान कही। उन्होंने समाज के लोगों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित हो रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए समस्त सामाजिक बंधुओं को आमंत्रण पत्र देते हुए उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया।
इस अवसर पर समाज के द्वारा भगवान विश्वकर्मा का प्रकटोत्सव मनाया गया। वहीं कार्यक्रम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक परिचर्चा, फ्री हेल्थ चेकअप एवं कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान छिन्दवाड़ा एवं अन्य जिलों से आए 60-70 युवक युवतियों ने अपना परिचय भी दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगेन्द्र अल्डक, चंद्रभान देवरे, प्रभुनारायण नेमा, विशवेन्द्र बैस, समाज के अध्यक्ष सुकम प्रसाद विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष विनोद मालवी, कोषाध्यक्ष गौरिशंकर मालवी, सचिव रामकृष्ण मालवी, सहसचिव रवि राघवेन्द्र मालवी, प्रीतम विश्वकर्मा, कुबेर विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, गोवर्धन मालवी, डीपी मालवी, श्रीमती यशोदा मालवी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।