Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए सामाजिकजनों को किया आमंत्रित

 सांसद बंटी विवेक साहू ने सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए सामाजिकजनों को किया आमंत्रित
छिंदवाड़ा
08-Feb-26
सांसद ने छिन्दवाड़ा शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामाजिक संगठनों की बैठकों में दी 1008 कुण्डीय महायज्ञ की जानकारी

छिन्दवाड़ा

 रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित हो रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां जिले भर में जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई है। छिन्दवाड़ा के इतिहास में पहली बार होने जा रहे इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी सामाजिक संगठनों का उन्हें हर दम सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित हो रहे इस महायज्ञ में सादर आमंत्रित करते हुए सभी को आमंत्रण पत्र और यजमानों के लिए बनाए गए निःशुल्क पंजीयन फॉर्मों का वितरण किया।

         उल्लेखनीय है कि रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। विशाल यज्ञशाला के साथ ही अन्य आयोजन स्थलों का भी निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उक्त महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों की बैठक ली जा रही है। सांसद श्री साहू ने विभिन्न स्थानों आयोजित हुई बैठकों में शामिल होकर सामाजिक संगठनों के बंधुओं को इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ मे सादर आमंत्रित किया है। रविवार को छिन्दवाड़ा शहर में विभिन्न स्थानों पर ताम्रकार समाज, कलचुरी कलार समाज, महेश्वरी समाज, सोनी समाज, कुर्मी समाज एवं कुशवाह समाज की बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। बैठकों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी प्रभुनारायण नेमा, जगेन्द्र अल्डक, विशवेन्द्र बैस, पप्पू साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

ताम्रकार समाज के बीच पहुंचे सांसद

एम पटेल मार्ट के सामने स्थित ऋषि ज्वेलर्स में आयोजित बैठक में क्षत्रिय ताम्रकार समाज ने सांसद बंटी विवेक साहू का स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के नव नियुक्त अध्यक्ष मोहन ताम्रकार, महेंद्र वर्मा, लेखराम ताम्रकार, दिनेश ताम्रकार, सुरेश वर्मा, आनंद ताम्रकार, सुनील ताम्रकार ताम्रकार, सोहन ताम्रकार, विनय ताम्रकार, सचिन ताम्रकार, प्रशांत ताम्रकार, दिनेश कसेरा, सोहन ताम्रकार, जितेन्द्र वर्मा, संजय वर्मा, आशु वर्मा, ऋषभ ताम्रकार, धनराज ताम्रकार, कमल ताम्रकार, अतुल ताम्रकार, अविनाश ताम्रकार, महिला मंडल अध्यक्ष सुजाता प्रशांत ताम्रकार, वंदना अनिल पैगवार, निशा राजेंद्र ताम्रकार, माला ताम्रकार, रेखा विनय ताम्रकार, सुनयना पंकज ताम्रकार, रजनी महेंद्र वर्मा, आरती दिनेश ताम्रकार, राखी ताम्रकार, नीलम ताम्रकार, वर्षा सौरभ ताम्रकार, स्वाति अविनाश ताम्रकार, मोना विनय ताम्रकार, लक्ष्मी मोहन ताम्रकार उपस्थित रहीं।

कलचुरी कलार समाज के बीच पहुंचे सांसद  

छोटा तालाब के पास स्थित बी.डी. राय होटल में सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में कलचुरी कलार समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष अरविंद राय, राजेश राय, नंदन सूर्यवंशी, राधेश्याम सूर्यवंशी, पंकज बोरले, प्रवीण सूर्यवंशी, जयशिव सूर्यवंशी, दर्शन राय, श्याम सूर्यवंशी, सचिन राय, अमित राय, सुभाष सूर्यवंशी, गौरी राय, श्रीमती आशा राय, आशीष कटकवार, केसरी सूर्यवंशी, अनुज चौकसे, नरेन्द्र माहोरे नारंगी, नरेन्द्र माहोरे, कमलेश सूर्यवंशी, अमित माहोरे, दिनेश सूर्यवंशी, रामभरोस राय, राजू माहोरे, अखिल सूर्यवंशी, अंकित सूर्यवंशी, सचिन सूर्यवंशी, शेलेन्द्र  सूर्यवंशी, मोहित सूर्यवंशी, बबलू माहोरे सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।  

माहेश्वरी समाज के बीच पहुंचे सांसद  

सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में माहेश्वरी समाज के भवन माहेश्वरी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माहेश्वरी समाज छिंदवाड़ा के अध्यक्ष डॉ.महेश कुमार चांडक माहेश्वरी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ऊषा राठी माहेश्वरी, जिला नवयुवक मंडल अध्यक्ष अभिषेक चांडक सहित डॉ. राहुल कोठारी, रोहित राठी,प्रफुल्ल राठी, संजय चांडक, गिरीश राठी, निलेश राठी, राहुल काबरा, विजय चांडक,संदीप चांडक, प्रदीप राठी, कपिल राठी, संजय सुधा (पप्पी), विशाल माहेश्वरी, मनमोहन चांडक,  घनश्याम दास टावरी, कलश काबरा, शारद टावरी, बाबूलाल माहेश्वरी एवं अन्य समाज संगठन के सदस्य महिला मंडल नवयुवक मंडल के तथा वरिष्ठ समाज के सदस्य उपस्थित थे।

स्वर्णकार समाज के बीच पहुंचे सांसद  

मानस भवन छोटी बाजार में सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में स्वर्णकार समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वर्णकार समाज के वरिष्ठगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। जिसमें प्रकाश चंद सोनी, राम कुमार सोनी, कृष्ण गोपाल सोनी, संतोष सोनी, सतीश सोनी, मनोज सोनी, दीपक सोनी, दिनेश सोनी, अरुण सोनी, गोपाल सोनी, किशोर सोनी, पप्पू सोनी, राजकिशोर सोनी, अनिल अन्नू सोनी, श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती सुधा सोनी एवं अन्य सामाजिक बंधु वर उपस्थित थे।

कुर्मी समाज के बीच पहुंचे सांसद  

सारना में सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में कुर्मी समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, उपाध्यक्ष अजय सिंह सनोडिया, संतोष सनोडिया, सचिव गुलाब सिंह सनोडिया, दीपक पटेल, अनिल पटेल, डॉ. रमेश उसरेठे, रूपसिंह पटेल, मदन संध्या, हरिपाल उसरेठे, विमल उसरेठे, राम टेकरे, ओमप्रकाश टेकरे, अरविंद कुमार उसरेठे, यशवंत असराठी, ओम उसरेठे, डॉ. जगनराम उसरेठे सहित अन्य सामाजिक बंधु वर उपस्थित थे।
  

Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।