Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

किराए के मकान रहकर चुराता था बाइक

किराए के मकान रहकर चुराता था बाइक
क्राइम
08-Feb-26
देहात पुलिस ने पकड़ा चोर, शौक पूरे करने करता था चोरी 

छिंदवाड़ा 

देहात पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है जो किराय के मकान रह कर शौक पूरा करने के लिये बाइक चोरी करता था। युवक की उम्र लगभग 21 वर्ष है जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और आदत से मजबूर होकर फिर चोरी करने लगा। 

मिली जानकारी के अनुसार घानाउमरी थाना नवेगांव निवासी विशाल पिता रतिराम इवने शहर के ताजनगर कुकडाजगत में रहता है। उसने देहात थाना में रिपोर्ट लिखाई की उसकी मोटर साइकिल क्रमांक MP28ZK6635 चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोई व्यक्ति बहुत कम दमों में मोटर सायकिल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया और पूछताछ की। कडाई से पूछताछ करने पर उक्त आरोपी ने काराबोह डेम के पास स्थित खंडर में दो मोटर सायकिल चुराकर छुपाना स्वीकार किया।  पुलिस द्वारा चोरी गई हीरो कम्पनी की स्पलेंडर मोटर सायकिल क्र. MP28ZK6635 एवं होण्डा साइन मोटर सायकिल क्र. MP28MQ6527 को जप्त कर आरोपी अर्जुन पिता रामदरस कुशवाहा उम्र 21 साल निवासी प्रशन्न बिहार कालोनी झुरें शिवपुरी थाना रावनवाडा जिला छिन्दवाडा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी अर्जुन कुशवाहा के विरूद्ध चांदामेटा, उमरेठ, रावनवाडा क्षेत्र में है पूर्व से चोरी के अपराध दर्ज है। जिनमें आरोपी तीन माह पूर्व जेल से जमानत पर छूटा है।

 छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे व एएसपी आशीष खरे के कुशल मार्गदर्शन में देहात टीआई गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक सौरभ सिंह बघेल, सूरज सिंह चौहान, उमेश उइके, पन्नालाल,शेर सिंह, सायबर सेल से प्रआर नितिन, आदित्य की इस केस में विशेष भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत की जाने की घोषणा की गई।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।