Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नकुल नाथ ने युवाओं को दिए चयन पत्र और प्रशिक्षित युवाओं को प्रदान किए प्रमाण पत्र

नकुल नाथ ने युवाओं को दिए चयन पत्र और प्रशिक्षित युवाओं को प्रदान किए प्रमाण पत्र
छिंदवाड़ा
08-Feb-26
छिन्दवाड़ा

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के साथ ही रोजगार की जब भी बात आती है तो मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का नाम युवाओं की जुबान पर अवश्य आता है।  जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने व उनका मार्गदर्शन करने के लिए लगातार विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कम्पनियों के द्वारा साक्षात्कार स्थानीय स्तर पर लिए जाते हैं जिनकी कल्पना करना भी संभव नहीं होता, किन्तु यह सबकुछ संभव होता है नेताद्वय के व्यक्तिगत प्रयासों से। हाल ही में इंडिगो एयर लाइन्स कम्पनी के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा स्थानीय राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में साक्षात्कार लिया गया था। इस साक्षात्कार में चयनित हुए युवाओं का एचआर साक्षात्कार के लिए चयन हो चुका है। चयनित समस्त युवाओं ने शिकारपुर कमलकुंज पहुंचकर कमलनाथ एवं नकुलनाथ का हृदय से आभार माना। नेताद्वय ने चयनित युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर कार्य करने की बात कही।

युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

एस्यासॉफ्ट कम्पनी में एसोसिएट बिजनेस एनालिस्ट के पद पर चयनित हुए समस्त युवाओं को कमलनाथ एवं नकुलनाथ  के हस्ते नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए। नियुक्त हुए समस्त युवाओं को कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही उज्जवल भविष्य के लिए मान लगाकर कार्य करने की सलाह दी। श्री नकुलनाथ ने उपस्थित युवाओं से कहा कि जो भी काम करो पूरा मन लगाकर करो सफलता और तरक्की अवश्य होती है।  

प्रशिक्षित युवाओं को प्रदान किए प्रमाण पत्र

सोनी कंप्यूटर एजुकेशन में उन्नति फाउंडेशन बंगलुरू के माध्यम से निशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं को  कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने अपने हाथों से व्यक्तिगत रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किए साथ ही कहा कि जो कुछ सीखा है उसका उपयोग अच्छ कार्यों व देश निर्माण में करें ताकि इसका लाभ अन्य युवाओं को भी मिल सके।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।