Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

असली गरबा चल रहा गुजराती भवन में

असली गरबा चल रहा गुजराती भवन में
छिंदवाड़ा
24-Sep-25
मां अंबे की हो रही सच्ची आराधना

छिंदवाड़ा

गरबे के साथ माता रानी की सच्ची आराधना करनी है तो चले आईए गुजराती समाज भवन। जहां असली गरबा और मां अंबे की आराधना प्रतिदिन हो रही है। न फिल्मी गाने, न अश्लील डेªेस, न दिखावा सिर्फ और सिर्फ गरबा करते हुए मां अंबे की आराधना। 

नवरात्रि के द्वितीय दिवस नई आबादी स्थित गुजराती समाज का गरबा अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए मां अंबे की आरती आराधना के पश्चात रोल मॉडल आदर्श किरदार की थीम पर रास का आयोजन किया गया जिसका संचालन महिला मंडल की श्रीमती रेखा बेन सूचक तथा श्रीमती रुक्मणी बेन चौहान द्वारा किया गया। आदर्श किरदार हेतु 11 से 15 वर्ष तथा 16 से 20 वर्ष के दो ग्रुप बनाए गए प्रथम ग्रुप में लैशा चौहान प्रथम, निष्ठा बाटविया द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर’ तृतीय महक सोलंकी रहे।

प्रतिदिन समय पर उपस्थित होने वाले समाज के सदस्यों को कूपन वितरित किया जाकर लकी ड्रा निकाला जाता है जिसमें तीन भाग्यशाली लोगों को चुना जाता है वह भाग्यशाली इस प्रकार हैं चेतना बेन छेड़ा,दीपक भाई चावड़ा, श्रीमती राखी बेन शाह रहे। 

अतिथि के रूप में कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत, धर्म टेकड़ी चौकी प्रभारी अभिषेक परथी तथा अजाक थाना से आयुषी शेंडे  परिवार सहित उपस्थित हुए प्रबंध समिति के कल्पेश भाई पटेल तथा सचिव योगेश भाई पटेल द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया जिसका संचालन रोहित भाई शाह ने किया गुजराती समाज प्रबंध समिति द्वारा सामाजिक बंधुओं के लिए प्रतिदिन स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई जिसका संचालन अमित रुपड़ा द्वारा किया जा रहा है।
Share News On